फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lawyers opened front against police action, strike tomorrow too

Kanpur: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, कल भी हड़ताल, आमसभा में तय होगी रणनीति

Sun, 30 Jun 2024 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Jun 2024 05:51 PM IST
सार

Kanpur News: सोमवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे, धरना देंगे और दोपहर बाद आम सभा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Lawyers opened front against police action, strike tomorrow too
वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ महीनों में वकीलों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में वकीलों ने आरपार की लड़ाई का मूड बना लिया है। सोमवार से पुलिस कमिश्नर के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। हड़ताल पर रहेंगे, धरना देंगे और दोपहर बाद आमसभा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजनारायण निषाद की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद वकीलों ने छह घंटे तक पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। रविवार को बार और लायर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुलाई गई। इसमें सोमवार को भी न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। न्यायालय भवन के बाहर अधिवक्ता सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना देंगे। इसके बाद 3:30 बजे बार एसोसिएशन हॉल में वकीलों की आमसभा बुलाई गई है।
विज्ञापन

 

बार एसोसिएशन के महामंत्री आदित्य सिंह और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि वकीलों पर दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जमानतीय धाराओं में भी जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उनकी सूची प्रकाशित नहीं की जा रही।
विज्ञापन

काकादेव थाने में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री हिमांशु दीक्षित, सेन पश्चिम पारा थाने में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शेखर सिंह तोमर व लायर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बृजेंद्र सिंह यादव, कोहना थाने में राम विकास व अनूप जायसवाल, चमनगंज थाने में शहीद हसन व रिजवान हसन के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। रायपुरवा थाने में बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। इसके पहले भी ज्ञापन देकर पुलिस कमिश्नर से व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न हो होने के कारण वकील आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed