फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Land mafias took over the trust land of Khalasi Line using political influence

Kanpur: भूमाफियाओं ने राजनीतिक रसूख से कब्जा ली खलासी लाइन की ट्रस्ट की जमीन

Wed, 31 Jul 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Land mafias took over the trust land of Khalasi Line using political influence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चर्च संपत्तियों की देखरेख के लिए लखनऊ डायोसिशन ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) कंपनी का गठन सन 1924 में हुआ था। यह कंपनी चर्च संपत्तियों की देखरेख का काम करती है। इस कंपनी के निदेशक मेरठ निवासी अनिल डेविड ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। अनिल डेविड ने बताया कि भूमि 14/137 ऐफी फैनी कंपाउंड खलासी लाइन में चर्च व स्कूल संचालित होता था। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाली इस जमीन की देखरेख एलडीटीए कंपनी करती है। अनिल डेविड ने बताया कि संगठित भूमाफिया गिरोह द्वारा राजनीतिक रसूख और कथित पत्रकारों की मदद से जमीन पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


भूमाफिया और पुलिस की सांठगांठ का लगाया आरोप
अनिल डेविड के मुताबिक जमीन पर कब्जा करने वाले शातिरों ने उन्नाव में एक दूसरे ट्रस्ट को पंजीकृत कराया। फिर अपने दो अन्य गुर्गों को इसी ट्रस्ट का निदेशक बताते हुए फर्जी तरह से 100 रुपये के स्टांप पर ट्रांसफर डीड ऑफ प्रॉपर्टी वन ट्रस्ट टू एनदर 16 मई 2008 को कर दिया और खुद को संपत्ति का स्वामी व काबिज प्रदर्शित करते हुए बेचने लगे। अनिल डेविड के मुताबिक जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे दर्ज कराना शुरू कर दिया। इनके साथ राजनेता भी जुड़ गए। अनिल डेविड के मुताबिक सन 2009 में इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। दोनों तरफ से तीन तीन एफआईआर भी हुईं मगर भू माफियाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सिर्फ शौकत और अज्जन के खिलाफ चार्जशीट लगाई। बाकी आरोपियों के नाम बाहर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed