{"_id":"686d1a8e628ceab82e02608e","slug":"kanpur-lal-imli-mill-workers-may-get-their-dues-this-week-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लाल इमली मिल के कर्मियों को इसी सप्ताह मिल सकता है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लाल इमली मिल के कर्मियों को इसी सप्ताह मिल सकता है बकाया
Tue, 08 Jul 2025 06:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:48 PM IST
सार
Kanpur News: लाल इमली मिल के कर्मियों को इसी सप्ताह बकाया मिल सकता है। जल्द कपड़ा मंत्रालय को ऑडिट रिपोर्ट सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
लाल इमली मिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लाल इमली मिल कर्मियों का बकाया भुगतान इसी सप्ताह हो सकता है। ऑडिट रिपोर्ट जल्द ही कपड़ा मंत्रालय को सौंपी जानी है। रिपोर्ट आने के साथ ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। 16 मई को कपड़ा मंत्रालय ने 36 महीने के भुगतान के लिए 87.42 करोड़ जारी किए थे।
विज्ञापन
लाल इमली में पूर्व में वेतन भुगतान में 52 लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। इससे सबक लेते हुए भुगतान से पहले कर्मचारियों का ऑडिट कराने का निर्णय किया गया था। इसके लिए मई में सात सदस्यीय टीम शहर आई थी। ऑडिट प्रक्रिया करके 30 मई को लौट गई थी। सूत्रों ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट इसी सप्ताह मंत्रालय को मिलने की संभावना है। बीआईसी, लालइमली और धारीवाल मिल में अब 260 कर्मचारी ही बचे हुए हैं। डेढ़ साल पहले 102 करोड़ रुपये के बजट से 34 महीने का बकाया भुगतान किया गया था। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के बकाया का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन