{"_id":"6805eee2d82c3cf9af046022","slug":"kanpur-lakhs-stolen-from-foam-trader-s-house-in-nawabganj-police-investigating-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नवाबगंज में फोम कारोबारी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नवाबगंज में फोम कारोबारी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 21 Apr 2025 12:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:42 PM IST
सार
Kanpur News: नवाबगंज क्षेत्र में फोम कारोबारी के घर से लाखों की चोरी की मामला सामने आया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके चंद्र विहार सोसाइटी में फोम कारोबारी के घर पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत तकरीबन 40 लाख से ज्यादा का मल पार कर पुलिस के गश्त की पोल खोलकर रख दी। फोम कारोबारी श्रीराम अग्रवाल की अनवरगंज फूल वाली गली में फर्म है। परिवार में पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल, बहू कोमल, पौत्र प्रखर और पोती प्रगति रहते हैं। परिजनों ने बताया कि 5 अप्रैल को कारोबारी श्रीराम को हार्ट अटैक पड़ गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्हें कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए जहां बीते सोमवार को उनकी बाईपास सर्जरी हुई। इस दौरान घर पर ताला बंद था। बताया कि अस्पताल में कुछ सामान और कपड़े आदि ले जाने के लिए पौत्र प्रखर जैसे सोमवार सुबह 8 बजे घर पहुंचा तो अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। भीतर दाखिल होते ही कमरों में रखा समान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
अलमारी से नकदी और जेवरात समेत करीब 40 लाख से ज्यादा का माल चोरी हो चुका था। प्रखर ने घटना की सूचना परिजनों और आस-पड़ोस को दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस का मानना है कि चोर पीछे जंगल के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन