{"_id":"68b87aa3819746108e0ca552","slug":"kanpur-laborer-died-after-being-buried-under-debris-due-to-falling-slab-of-balcony-two-injured-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छज्जे की स्लैब गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छज्जे की स्लैब गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, दो घायल
Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चमनगंज थाना क्षेत्र के आनंदबाग में बुधवार दोपहर छज्जे की स्लैब गिरने से मलबे में दबकर शारदानगर, कच्ची बस्ती निवासी आशू पासवान (18) की मौत हो गई। हादसे में काम कर रहे दो अन्य मजदूर भी घायल हुए। मृतक आशू के भाई राजकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर वह बस्ती में था। आरोप है कि इसी दौरान छपेड़ा पुलिया का रहने वाला ठेकेदार भाई को आनंदबाग स्थित साइट पर काम कराने के लिए ले गया था। उसके साथ ही बस्ती के ही रहने वाले सागर पासवान और छोटू भी गए थे। आरोप है कि जर्जर स्लैब को तोड़ने के लिए ठेकेदार ने आशू के मना करने के बाद ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अन्य दो लोगों के साथ काम शुरू ही किया था कि हथौड़े के चोट में स्लैब भरभराकर गिर गई। हादसे में आशू की मौत हो गई। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि डॉ. एचएम अधौलिया के भाई ने अपने हिस्से का मकान 1.20 करोड़ में बेच दिया था। ठेकेदार इसी का निर्माण करा रहा था। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।