फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kushagra Mother testimony completed she said Rachita was seen coming out of Prabhats house in CCTV

कुशाग्र हत्याकांड: एक माह बाद खत्म हो सकी मां की गवाही, बोली- CCTV में रचिता को प्रभात के घर से निकलते देखा था

Sun, 06 Jul 2025 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता ने सोनिया से कुशाग्र की हत्या में रचिता के सीधे तौर पर शामिल न होने की बात कही, तो सोनिया ने विरोध जताते हुए कहा कि रचिता वत्स सीसीटीवी कैमरे में प्रभात के साथ प्रभात के घर से निकलती दिखी थी।

विज्ञापन
Kanpur Kushagra Mother testimony completed she said Rachita was seen coming out of Prabhats house in CCTV
kushagra murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कुशाग्र हत्याकांड से संबंधित मुकदमे मेें कुशाग्र की मां सोनिया कानोडिया की जिरह शनिवार को पूरी हो गई। अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह की अदालत में सोनिया ने 3 जून को बयान दर्ज कराए थे इसके बाद जिरह शुरू हुई और एक माह बाद गवाही पूरी हो सकी। कोर्ट ने अगले गवाह को पेश करने के लिए 11 जुलाई की तारीख नियत की है।

विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी मनीष कानोडिया के बेटे कुशाग्र की 30 अक्तूबर 2023 को अपहरण के बाद हत्या हो गई थी। मुकदमे में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता आरोपी हैं। अभियोजन ने वादी मुकदमा कुशाग्र के बाबा और अपार्टमेंट के चौकीदार के बाद तीसरे गवाह के रूप में कुशाग्र की मां सोनिया को अदालत में पेश किया था। बयान दर्ज होने के बाद कई दिनों से रचिता के अधिवक्ता जिरह कर रहे थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखी थी रचिता
शनिवार को जिरह के दौरान जब अधिवक्ता ने सोनिया से कुशाग्र की हत्या में रचिता के सीधे तौर पर शामिल न होने की बात कही, तो सोनिया ने विरोध जताते हुए कहा कि रचिता वत्स सीसीटीवी कैमरे में प्रभात के साथ प्रभात के घर से निकलती दिखी थी। पुलिस की ओर से दिखाई गई सीसीटीवी फुटेज में उसने रचिता को पहचाना था। अधिवक्ता की ओर से कई घुमावदार सवाल पूछे गए लेकिन सोनिया अपने बयान पर डटी रहीं। सोनिया से जिरह पूरी हो गई। अब अभियोजन चौथा गवाह पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed