{"_id":"67e98b9d381a6db2520d6936","slug":"kanpur-kicked-out-of-the-house-after-a-year-of-marriage-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी के बाद घर से निकाला, सैनिक समेत नौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी के बाद घर से निकाला, सैनिक समेत नौ पर रिपोर्ट
Sun, 30 Mar 2025 11:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी निवासी अंजना ने अपने फौजी पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंजना के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या के ज्ञान प्रकाश से मुलाकात हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 13 दिसंबर 2023 को अयोध्या के देवकली मंदिर में परिवार के साथ शादी कर ली। ज्ञान प्रकाश फौज में हैं। उनके ड्यूटी पर जाने के बाद परिजनों का बर्ताव बदल गया।
वह लोग दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। काफी दिन सहन किया। पति से शिकायत की तो वो भी परिवार की तरफ ही बोलने लगे। 18 जनवरी 2024 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ता ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।