{"_id":"677a839fdc7c50261b032f05","slug":"kanpur-kca-won-chief-justice-jagdish-bhalla-memorial-cricket-trophy-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केसीए ने जीती चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल क्रिकेट ट्राॅफी, पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केसीए ने जीती चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल क्रिकेट ट्राॅफी, पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें
Sun, 05 Jan 2025 06:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
केसीए ने जीती ट्राॅफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवीं ऑल इंडिया चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट ट्राॅफी केसीए ने केएएल को हराकर जीत ली। उरई के पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (केएएल) की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बनाए। इसमें सत्यम पांडेय ने 55 रन बनाए। वहीं, सतनाम सिंह व आदर्श सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने 14.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें आदेश कुमार ने नाबाद 75 रन व अमन यादव ने नाबाद 59 रन की पारियां खेलीं। प्लेयर ऑफ द मैच आदेश कुमार को चुना गया।
योद्धास ने जीता जीटीबी कप
एबीसीएल ग्रुप का जीटीबी कप का खिताब योद्धास टीम ने प्रसाद इलेवन की टीम को छह विकेट से हराकर जीत लिया। साउथ मैदान पर प्रसाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें अक्षय गुप्ता ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित ने तीन, सचिन व राहुल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में योद्धास की टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अभिषेक मिश्रा ने 78 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मनोज आर्या व रोहित ने दो विकेट लिए। अभिषेक मिश्रा को मैन ऑफ द मैच और अक्षय गुप्ता को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। संतोष गुप्ता को बेस्ट बॉलर, अक्षय को बेस्ट बैट्समैन और सिद्धार्थ को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। इससे पहले मैच का शुभारंभ डॉ. मानस शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि जीटीबी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मोहित अग्रवाल, मनोज तिवारी, डॉ. मानस शुक्ला, डॉ. अभिषेक चौहान, प्रकाश चावला, एनसी शुक्ला, राम भाई, शैलेंद्र शुक्ला, चंदी भाई, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़ ने चित्रकूट को 5-0 से हराया
राज्यस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुई। आठ दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए।पहला मैच लखनऊ मंडल और गोरखपुर के बीच ड्रा रहा। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने चित्रकूट को 5-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में मेरठ ने देवीपाटन को 4-0 से हराया। चौथे मैच में आगरा ने अलीगढ़ को 6-0 से शिकस्त दी। पांचवां मैच मुरादाबाद और बरेली के बीच ड्रा रहा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील ने किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्टेडियम का निर्माण करने के साथ खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस माैके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, स्टेनली ब्राउन, मनोज बाबू, मनोज चतुर्वेदी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
टीएसएच इलेवन ने सीपी इलेवन को हराया
आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में टीएसएच इलेवन व सीपी इलेवन के बीच मैच खेला गया। टीएसएच इलेवन ने सीपी इलेवन को चार विकेट से हराया। पालिका स्टेडियम में सीपी इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। इसमें बी मूर्ति ने 32 व बी हसन ने 18 रन बनाए। मयंक ने तीन और हर्षित ने दो विकेट लिए। टीएसएच इलेवन ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बनाकर मैच जीता। ऋषभ ने 26 और वीआर सेठ ने 23 रन बनाए। अखिल कुमार, सुमित, बी मूर्ति व राजेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। सुमित को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब मिला। वहीं, हसन को सिक्सर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि पीयूष अग्रवाल, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।

प्लेयर ऑफ द मैच बने चेतन
- फोटो : अमर उजाला
जीटीबी वारियर्स ने 205 रन से मैच जीता
कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को नौ मुकाबले खेले गए। अपोलो मैदान रूमा में पहले मैच में कानपुर वाइकिंग्स ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में कैरेबियन ब्लूस की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। कानपुर वाइकिंग्स ने 99 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच गुरवीर सिंह को चुना गया।
एसजे क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में रायल कानपुर ब्लास्टर ने 20 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में सक्सेस क्रिकेट क्लब ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अजहर बने। क्राइस्टचर्च मैदान पर तीसरे मैच में इंडिया मोटर्स ने 25 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में शम्सी रॉयल इलेवन की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन ही बना सकी और इंडिया मोटर्स ने 58 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच मुकेश कुमार रहे। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी पर चौथे मैच में जीटीबी वारियर्स ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में कानपुर स्ट्राइकर्स की पूरी टीम 23 ओवर में 76 रन पर सिमट गई और जीटीबी वारियर्स ने 205 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच चेतन बने। नारायणा मैदान पर हुए पांचवें मैच में ऑरेंज आर्मी ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपोलो क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29.1 ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑरेंज आर्मी ने 65 रन से मैच में जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम रावत बने।
जेम्स क्रिकेट मैदान पर छठवें मैच में जेम्स इलेवन ने 30 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में एचसी क्लब की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और जेम्स इलेवन ने 35 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच कामरान अली रहे। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल मैनावती मार्ग स्थित मैदान पर सातवें मैच में ग्लेर्मागन की पूरी टीम 19.3 ओवर में 113 रन पर ऐर हो गई। जवाब में कानपुर सुपर जायंट्स की टीम ने 17.3 ओवर में सात विकेट पर 114 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अंकित रहे।
मनीष मल्होत्रा मैदान पर आठवें मैच में फ्रेंड्स ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में जेबीके फ्रेंड्स इलेवन की टीम 30 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन ही बना सकी और फ्रेंड्स ने 24 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच तरुण आनंद बने। आईआईटी मैदान पर नौवें मैच में वी राइजिंग ने 25 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में माइटी मैवरिक्स की टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी और वी राइजिंग ने 55 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच डॉ. इरफान चुने गए।