{"_id":"6b07d38816623816de07bfab","slug":"kanpur-kca-senior-division-league-south-academy-makes-a-steady-start-scoring-82-runs-in-15-overs-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर स्पोर्ट्स न्यूज: केसीए की सीनियर डिवीजन लीग, साउथ अकादमी की सधी हुई शुरुआत, 15 ओवर में बनाए 82 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर स्पोर्ट्स न्यूज: केसीए की सीनियर डिवीजन लीग, साउथ अकादमी की सधी हुई शुरुआत, 15 ओवर में बनाए 82 रन
Thu, 26 Nov 2026 12:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
Kanpur News: केसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कानपुर साउथ अकादमी और बाबेलालू जसराज के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ अकादमी ने शुरुआती 15 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
केसीए सीनियर डिवीजन लीग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में केसीए की सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को साउथ मैदान पर कानपुर साउथ अकादमी और बाबेलालू जसराज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर साउथ अकादमी की टीम ने शुरुआती 15 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजी के लिए उतरी कानपुर साउथ अकादमी की ओर से पृथ्वीराज चौहान ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए महज 26 गेंदों पर 35 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर सागर शर्मा 30 रन बनाकर मजबूती से क्रीज पर डटे हुए हैं। कानपुर साउथ अकादमी की कोशिश इस सधी शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए विपक्षी टीम के सामने एक मजबूत स्कोर खड़ा करने की है।
विज्ञापन
