फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Kanpur-Lucknow MEMU can run before the new year

Kanpur: नए साल से पहले जैसे चल सकती हैं कानपुर-लखनऊ मेमू

Mon, 07 Oct 2024 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Kanpur-Lucknow MEMU can run before the new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल से पहले की तरह कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर के बीच कई मेमू चल सकती हैं। प्रयागराज और लखनऊ मंडल के बीच बातचीत चल रही है। सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज मंडल को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसमें पूर्व की तरह मेमू संचालन की व्यवस्था का जिक्र है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से इस रूट पर कुछ और मेमू बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन


कानपुर से उन्नाव और लखनऊ के लिए हर दिन काफी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इ्रनमें ज्यादातर नौकरी पेशा और छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कोरोना काल से पहले कानपुर और लखनऊ के बीच चार जोड़ी ट्रेनें चल रहीं थी। इनकी शुरूआत सेंट्रल से सुबह 5.30 बजे से होती थी और साढ़े छह, सात और आठ बजे से लेकर हर घंटे में चलती थीं। इसी तरह लखनऊ से भी ट्रेनों का संचालन हो रहा था, लेकिन कोरोना काल के बाद केवल दो जोड़ी ही मेमू चल रही हैं। वहीं, दोपहर के वक्त एक इंटरसिटी भी जा रही है, लेकिन कई बार ये समय पर नहीं पहुंच पाती हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एमएसटी धारक और दैनिक यात्रियों ओर से रेलवे को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर लखनऊ मेमू के संचालन को लेकर लखनऊ और प्रयागराज मंडल के बीच बातचीत चल रही है। जनवरी से पूर्व की तरह ट्रेनें संचालित हो सकती हैं। कुछ ट्रेनें सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी या पनकी धाम स्टेशन से भी चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed