फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: It will be freezing cold till December 31

कानपुर: धूप होने के बाद भी छूटेगी कंपकंपी, 31 तक पड़ेगी गलन भरी ठंड

Tue, 25 Jan 2022 09:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 09:42 AM IST
सार

डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के भीतर उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों से हवाएं तेजी से चलने लगेंगी, जिससे बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में आकर ठंड बढ़ा सकती है। इस बीच सोमवार को हवा की रफ्तार में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की कमी आई है। एक दिन पहले हवा की रफ्तार नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। डॉ. पांडे के अनुसार फरवरी में भी ठंड का असर जारी रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। 

विज्ञापन
Kanpur: It will be freezing cold till December 31
ठंड का कहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह (25 से 31 जनवरी) तक शीतलहर चलती रहेगी। इसके कारण गलन और बढ़ेगी। धूप होने के बाद भी कंपकंपी छूटेगी। मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात को ठंड ज्यादा पड़ेगी।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है, जबकि अधिकतम तापमान धूप निकलने की वजह से दो डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिन में धूप रहने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के भीतर उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों से हवाएं तेजी से चलने लगेंगी, जिससे बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में आकर ठंड बढ़ा सकती है। इस बीच सोमवार को हवा की रफ्तार में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की कमी आई है। एक दिन पहले हवा की रफ्तार नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। डॉ. पांडे के अनुसार फरवरी में भी ठंड का असर जारी रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक रहेगा। 28 जनवरी को कोल्ड वेव की संभावना जताई गई है। इस दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर के आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed