फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur is the second most polluted city in the country on the third day, before it was ranked number two days in a row

तीसरे दिन कानपुर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, इससे पहले लगातार दो दिन पहले नंबर पर रहा

Sun, 06 Dec 2020 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur is the second most polluted city in the country on the third day, before it was ranked number two days in a row
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
लगातार दो दिनों तक देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहने के बाद कानपुर तीसरे दिन शनिवार को दूसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट में महानगर में प्रदूषण की मात्रा 431 एक्यूआई रही। 
विज्ञापन


स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे वातावरण में कोहरे का असर बढ़ेगा, प्रदूषण की मात्रा में भी बढ़ोतरी की संभावना है। कोहरे और धुंध में नमी होने से धूल और धुएं के प्रदूषित कण इसमें मिलकर प्रदूषण की परत बना लेते हैं।
विज्ञापन


इस स्थिति में अधिक देर रहने पर सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। पिछले तीन दिनों से सुबह के समय करीब चार घंटे तक ऐसा ही माहौल है। इससे मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों की संख्या में कमी आई है। मोतीझील में नियमित मॉर्निंग वॉक करने वाले स्वरूप नगर निवासी अखिलेश पांडेय के अनुसार धुंध की वजह से उम्र दराज लोग पिछले कई दिन से नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच महानगर में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने नगर आयुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के साथ नेहरू नगर में स्थापित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रदूषण मॉनीटर का निरीक्षण किया। शनिवार को प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआई में): गाजियाबाद 434, कानपुर 431, लखनऊ 414, बुलंदशहर 416, बागपत 410, ग्रेटर नोएडा 406, नोएडा 416, दिल्ली 404  


फिर भी पिछले वर्षों से प्रदूषण कम 
नवंबर से अभी तक चार बार पूरे देश में सबसे प्रदूषित शहर होने के बावजूद पिछले वर्षों के अपेक्षा इस बार कानपुर में प्रदूषण की मात्रा में काफी कमी आई है। पिछले वर्षों में महानगर में सर्वाधिक प्रदूषण की मात्रा 700 से 800 एक्यूआई तक जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed