{"_id":"647d728b47f6fb52c40348b5","slug":"kanpur-irfan-reached-kanpur-court-from-maharajganj-jail-hearing-is-to-be-held-in-many-cases-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान, कई मुकदमों में होनी है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान, कई मुकदमों में होनी है सुनवाई
Mon, 05 Jun 2023 11:20 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:20 AM IST
सार
कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को सोमवार को कानपुर कोर्ट लाया गया है। यहां कई मुकदमों में इरफान की पेशी है।
विज्ञापन
कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर कोर्ट लाया गया। यहां एमपीएमएलए सेशन व लोअर कोर्ट में इरफान की कई मुकदमों की पेशी है। 12वें दिन आज इरफान जेल से बाहर पेशी पर आए हैं। इसके पहले 24 जून को इरफान की कोर्ट में पेशी हुई थी।
जाजमऊ आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में अभियोजन पक्ष को आज नया गवाह पेश करना है। गवाह के कोर्ट में बयान दर्ज होंगे, इसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता गवाह से जिरह करेंगे। इसके अलावा गैंगस्टर मामले में भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। इसमें भी कोर्ट आरोप तय कर सकती है।
इरफान के अलावा उसके भाई रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मो. शरीफ व इसराइल आटे वाला के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर हैं। वहीं लोअर कोर्ट में नसीम आरिफ द्वारा दर्ज कराए गए जमीन कब्जाने के मामले, ग्वालटोली में दर्ज सरकारी काम में बाधा से संबंधित मुकदमे व कोरोना काल के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज कुछ अन्य मुकदमों की सुनवाई भी होनी है।