फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death

Kanpur: दसवीं के छात्र की स्कूटी में फंसी इंटरनेट केबल, गिरने से मौत, कोचिंग से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Nov 2025 08:38 PM IST
सार

गोविंदनगर निवासी हाई स्कूल का छात्र सार्थक चौधरी स्कूटी से कोचिंग जाते समय हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर पड़ी इंटरनेट केबल स्कूटी में फंस गई और छात्र उछलकर दूर जा गिरा। जानकारी मिलते ही परिजन छात्र को रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए हैं जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतनलाल नगर में गुरुवार देर शाम कोचिंग से लौट रहे दसवीं के छात्र सार्थक चौधरी (15) की स्कूटी में इंटरनेट की टूटी हुई केबिल उलझ गई। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। बिना हेलमेट स्कूटी चला रहा छात भी उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीछे आ रहे दोस्तों ने कोचिंग टीचर को फोन कर हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन मौके पर आए कोचिंग टीचर ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोविंद नगर 11 ब्लाॅक निवासी जतिन उर्फ चौधरी की दादानगर में कचरी और चिप्स बनाने की फैक्टरी है। उनके परिवार में पत्नी सोनम, बड़ा बेटा सार्थक और छोटा बेटा साकार था। सार्थक रतनलाल नगर स्थित द चिंटल्स स्कूल में दसवीं का छात्र था। वहीं, साकार इसी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है।
विज्ञापन

Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार सार्थक रतनलाल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अमन इंद्रा क्लासेज में स्कूटी से शाम चार से छह बजे तक कोचिंग पढ़ने जाता था। गुरुवार शाम को कोचिंग से छुट्टी होने पर वापस लौटते समय हादसा हो गया था।

 
विज्ञापन

Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death
परिजन भी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम कोचिंग से छुट्टी के बाद में बर्रा चार पुल की ओर गया था। वह अपनी स्कूटी से था, जबकि अन्य दोस्त अपनी अपनी बाइक और स्कूटी से उसके पीछे चल रहे थे। दोस्तों के अनुसार जैना पैलेस के पीछे वाली सड़क पर एक पेड़ में टूटी हुई इंटरनेट की केबिल बंधी थी। यह सड़क पर भी पड़ी थी।
विज्ञापन

Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death
सार्थक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहां से गुजरने के दौरान उसकी तेज रफ्तार स्कूटी में केबिल उलझ गई। अचानक हुई इस घटना से वह संतुलन खो बैठा और उछल कर सिर के बल सड़क से जा टकराया। गिरते ही उसके सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। उसे लहुलुहान हालत में देखकर दोस्तों के होश उड़ गए।

Kanpur: Internet cable entangled in scooter, 10th-grade student falls off road, death
सार्थक के साथ पढ़ने वाले दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
वह रो-रोकर राहगीरों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगने लगे। इस बीच एक छात्र ने कोचिंग शिक्षक टीचर अमन खट्टर को हादसे की सूचना दी। वह मौके पर आए और छात्र की मां सोनम को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोटस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed