फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Intelligence agencies are monitoring everything from social media to sensitive areas

Kanpur: सोशल मीडिया से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पर खुफिया की नजर

Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
सार

बरेली हिंसा के बाद कानपुर का माहौल बिगाड़ने को रेलबाजार के सुजातगंज में साजिश हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur: Intelligence agencies are monitoring everything from social media to sensitive areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली हिंसा के बाद शहर की खुफिया सतर्क है। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में नजर रख रही है। पुलिस और खुफिया की सतर्कता की ही वजह से रेलबाजार के सुजातगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद लोगों की भीड़ को भड़काने की एक युवक की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई थी। संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस वालों को लगाया गया है।
विज्ञापन


आई लव मोहम्मद को लेकर मचे बवाल के बीच प्रदेश भर में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। ऐसे में पुलिस की टीमें और एलआईयू व अन्य खुफिया एजेंसियां संदिग्धों के अलावा सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि कानपुर में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं। यदि किसी ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कसी भी तरह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed