फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Instructions to deposit fake ITC of Rs 10.27 crore, SGST teams raided the steel company

Kanpur: 10.27 करोड़ का लिया गया फर्जी ITC जमा करने के निर्देश, इस्पात कंपनी पर SGST की टीमों ने मारा था छापा

Wed, 28 May 2025 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 May 2025 10:43 PM IST
सार

Kanpur News: नामी इस्पात कंपनी पर एसजीएसटी की टीमों ने छापा मारा था। कैंटीन संचालन में भी गड़बड़ी मिली।

विज्ञापन
Kanpur: Instructions to deposit fake ITC of Rs 10.27 crore, SGST teams raided the steel company
इस्पात कंपनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की दिग्गज इस्पात और स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी के यहां एसजीएसटी के छापे में बड़े पैमाने पर कर चोरी मिली है। 10.27 करोड़ का फर्जी (बोगस) इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिया गया, जिसे विभाग ने वापस जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कैंटीन संचालन में गड़बड़ी मिली है। स्टाॅक में भारी अंतर पाया गया।
विज्ञापन


एसजीएसटी विभाग के 30 अधिकारियों की टीम ने कंपनी के चार व्यापार स्थलों पर छापा मारा था। जांच में 6 करोड़ 6 लाख कीमत का 50.86 टन माल लेखा बहियों से अधिक पाया गया। चार करोड़ 12 लाख से अधिक मूल्य का 300.844 टन माल स्टॉक विवरण से कम पाया गया। इस पर लगभग 8 करोड़ 6 लाख से ज्यादा की कर चोरी की गई। कंपनी ने 10.27 करोड़ के बोगस आईटीसी का लाभ लिया। इसे जमा करने के निर्देश कारोबारी को दिए गए हैं। संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) रणकेंद्र ने बताया कि कंपनी परिसर में एक कैंटीन संचालित की जाती है। इसके अंतर्गत बिक्री किए जा रहे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से होने वाली आय पर कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया। कंपनी की ओर से जॉब वर्क के लिए चालान के माध्यम से आउटवर्ड सप्लाई की जाती है। जॉब वर्क के बाद इनवर्ड सप्लाई ली जाती है। आउटवर्ड सप्लाई के सापेक्ष इनवर्ड सप्लाई बहुत कम मिली। इसमें भी कंपनी ने 33.92 लाख का आईटीसी क्लेम किया है।
विज्ञापन


यह होता है आईटीसी
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में आईटीसी व्यापार संबंधी खरीद के दौरान चुकाए गए जीएसटी कर से मिले क्रेडिट से कर देयता को कम करने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए किसी व्यापारी ने माल खरीदने पर 15000 रुपये का जीएसटी कर दिया है। इस माल की बिक्री से उसे 20 हजार रुपये का जीएसटी कर मिला। व्यापारी आईटीसी के रूप में 15000 रुपये छूट का दावा पेश कर सरकार को सिर्फ 5000 रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेमानी स्टील सप्लायर्स पर भी की गई कार्रवाई
अपर आयुक्त ग्रेड दो (एसआईबी) कुमार आनंद ने बताया कि सर्वश्री नेमानी स्टील्स सप्लायर्स की जांच एसआईबी की टीम की ओर से की गई। इसमें जांच के दौरान 14 करोड़ 79 लाख का माल लेखा बहियों से सत्यापित नहीं मिला। इसके अतिरिक्त कारोबारी ने 3.95 करोड़ की बोगस आईटीसी हड़प लिया। हालांकि अब कारोबारी इसे लौटाने को तैयार है।

 

सुपाड़ी गोदामों की भी की गई जांच
सुपाड़ी के अवैध गोदाम की सूचना पर विभाग के अफसरों ने गिरधर लॉजिस्टिक के ट्रांसपोर्टनगर स्थित गोदाम की जांच की। इस दौरान गोदाम में कुल 29 नग माल मिला। इस संबंध में ट्रांसपोर्टर की ओर से बिल्टियां और बिल दिखाए गए। जांच के दौरान सुपाड़ी या सुपाड़ी से संबंधित कोई माल नहीं पाया गया। इसी प्रकार सर्वश्री बालाजी कार्गो मूवर्स की जांच शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान गोदाम में कुल 55 नग माल मिला। ट्रांसपोर्टर ने बिल्टियां और बिल दिखाए। इनके मिलान पर चार प्रकार के माल का सत्यापन नहीं हुआ। इस पर करदेयता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त ग्रेड एक आरएस विद्यार्थी और अपर आयुक्त ग्रेड दो (एसआईबी) कुमार आनंद ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए ट्रांसपोर्टरों की जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed