फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Inspector touched me indecently told me to come to his flat at night woman complained to commissioner

Kanpur: दरोगा ने किया बैड टच...बोला- रात में फ्लैट पर आना, महिला ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, जांच शुरू

Sun, 27 Apr 2025 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एसीपी पनकी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। प्रथम दृष्ट्या आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। बहरहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Inspector touched me indecently told me to come to his flat at night woman complained to commissioner
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाने में तैनात एक दरोगा पर शनिवार को एक महिला ने बैड टच करने और रात में फ्लैट पर बुलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्यवाहक डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने एसीपी पनकी को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

गंगागंज कॉलोनी निवासी महिला के अमीन पति ने बीते 10 जनवरी 2015 को फंदे से लटक कर जान दे दी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पत्नी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लेने पनकी चौकी पहुंची। आरोप है कि चौकी के मौजूद एक युवक ने उसे अंदर बुलाया। जब वह अंदर पहुंची, तो युवक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन

शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची महिला
आरोप है कि उस दौरान दरोगा ने हाथ पकड़ लिया। कहा, जहां जरूरत होगी वहां पूरी मदद करेंगे। वह शरीर छूने लगा। कहा कि रात 11 बजे फ्लैट पर आ जाना। इस पर वह बाहर भागीं। वहां एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। एक पुलिसकर्मी व कई अन्य लोग यह देखकर हंस रहे थे। शनिवार को वह शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची।

एसीपी पनकी को सौंपी गई है जांच
एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह ने बात सुनने के बाद जांच के लिए कार्यवाहक डीसीपी पश्चिम को शिकायत भेज दी। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एसीपी पनकी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। प्रथम दृष्ट्या आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। बहरहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed