फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Inspector hit by bus, condition critical, referred to Lucknow

Kanpur: दरोगा को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Thu, 16 Jan 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 11:53 PM IST
सार

Kanpur News: दरोगा को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दरोगा को रीजेंसी पहुंचाया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Inspector hit by bus, condition critical, referred to Lucknow
चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादनगर स्थित डॉ. आरएमएल रोडवेज कार्यशाला में हुए हादसे में मारे गए फोरमैन का पंचायतनामा भरने जा रहे एचबीटीयू चौकी इंचार्ज को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दरोगा को रीजेंसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से मेरठ निवासी दरोगा प्रशांत शर्मा वर्तमान में नवाबगंज थानाक्षेत्र की एचबीटीयू चौकी के प्रभारी हैं। बुधवार दोपहर आजादनगर स्थित रोडवेज कार्यशाला में एक चेसिस लेकर जा रहे चालक की टक्कर से रोडवेज के फोरमैन की मौत हो गई। सूचना पर एचबीटीयू चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा व चौकी में तैनात प्रशिक्षु दरोगा मिलन कुमार अपनी-अपनी बाइक से हैलट स्थित मॉर्च्युरी जा रहे थे। गीतानगर मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक से नीचे गिर गए।
विज्ञापन


भागने की कोशिश में चालक ने बस उनकी कमर के ऊपर चढ़ाते हुए भगाने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर बस छोड़कर भाग निकला। साथ जा रहे प्रशिक्षु दरोगा ने थानाप्रभारी नवाबगंज को सूचना देकर चौकी इंचार्ज को गंभीर हालात में रीजेंसी में भर्ती कराया। हालात में सुधार न होने पर गुरुवार को प्रशांत को लखनऊ के वेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षु दरोगा की तहरीर पर बस सीज कर चालक हबीब खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed