{"_id":"68e670874b723fb24d0af2c7","slug":"kanpur-infant-dies-in-hospital-family-alleges-negligence-in-treatment-protests-erupt-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अस्पताल में मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अस्पताल में मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 08 Oct 2025 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:42 PM IST
सार
कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम में बच्चे को भर्ती कराया गया था। बच्चा शिवराजपुर सड़क हादसे में घायल हुआ था।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में मंगलवार रात इलाज के दौरान ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। शिवराजपुर में हुए सड़क हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि चार घंटे बाद तक मासूम का इलाज न होने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कल्याणपुर के अकबरपुर बैरी बिठूर रोड निवासी सरवन कमल की पत्नी रितु कमल ढाई साल के बेटे अंशु के साथ मंगलवार को अपने मायके दुर्गापुरवा से शिवराजपुर के लिए पैदल आ रही थीं। पीछे से आए ट्रैक्टर से बच्चे की टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे कल्याणपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रात 8 बजे के करीब बच्चे को नई शिवली रोड पर स्थित निजी बेबी केयर सेंटर भेजा गया जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात को अस्पताल की एंबुलेंस ने कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वह बच्चे का शव लेकर पैदल ही नर्सिंगहोम पहुंचे जहां उन्हें अस्पताल के भीतर नहीं आने दिया गया। परिजनों ने घंटों बाहर ही हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शिवराजपुर में हुए हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्जकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।