India A vs Australia A: श्रेयस अय्यर बने इंडिया-ए टीम के कप्तान, बढ़ेगा रोमांच…क्रिकेट फैंस में उत्साह
Kanpur News: पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की क्रिकेट में वापसी हो गई है। वह ग्रीनपार्क में 30 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंडिया-ए टीम के कप्तान होंगे।
विस्तार
कानपुर में पीठ की सर्जरी से उबर रहे स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिर से क्रिकेट में वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने उनके छह महीने तक रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने के निवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें सफेद गेंद से खेलने की जिम्मेदारी सौंपी है। अय्यर अब 30 सितंबर से ग्रीनपार्क में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंडिया-ए टीम के कप्तान होंगे।
सीरीज में उनकी वापसी से मैच का रोमांच कई गुना बढ़ गया है। इस बदलाव के साथ ही रजत पाटीदार को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी मिली है। एशिया कप में छाए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दूसरे और तीसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे। स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी तेजी से हो रही है। शुक्रवार से काउंटर बिक्री शुरू होते ही भीड़ उमड़ने की संभावना है।
ऐसी रहेगी टीम
पहले वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह। दूसरे व तीसरा वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।