{"_id":"67740dfc1ae68ae41509dbee","slug":"kanpur-indecent-behaviour-with-electricity-department-team-which-went-to-stop-electricity-theft-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिजली चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, अवर अभियंता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिजली चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, अवर अभियंता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 31 Dec 2024 09:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कैंट के झाड़ी बाबा का पड़ाव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम से इलाके के रहने वाले शख्स ने साथियों संग मिलकर अभद्रता करते हुए घेराव कर दिया। पुलिस ने मामले में अवर अभियंता राम कुमार की तहरीर पर एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अवर अभियंता राम कुमार ने टीम के साथ सोमवार को झाड़ी बाबा का पड़ाव इलाके में छापा मारा। इस दौरान टीम ने शाह आलम के घर में बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
आरोपी मीटर से पहले केबल को काटकर काफी संख्या में ई-रिक्शे चार्ज कर रहा था। रिक्शा चार्ज करने के एवज में लोगों से रुपये लेता था। टीम ने जब बिजली चोरी की वीडियोग्राफी शुरु की तो शाह आलम ने चार दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर बिजली टीम का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अवर अभियंता रामकुमार से अभद्रता की। जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। इस दौरान शाह ने साथियों की मदद से टीम के कब्जे में लिए गए चार्जर भी छीन लिया। अवर अभियंता की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस को देख आरोपी भाग निकला। मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने शाह आलम व उसके सहयोगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, अभद्रता समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन