फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IND A vs AUS A  Offline ticket sales have begun at six locations with prices ranging from 100 to 499

IND A vs AUS A: छह जगह शुरू हुई टिकटों की ऑफलाइन बिक्री, 100 से लेकर 499 तक के हैं टिकट, ये है पूरी लिस्ट

Fri, 26 Sep 2025 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:18 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के मैचों के लिए शुक्रवार से छह अलग-अलग स्थानों पर ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकटों की कीमत 100 रुपये से 499 रुपये तक है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Kanpur IND A vs AUS A  Offline ticket sales have begun at six locations with prices ranging from 100 to 499
1. इंडिया-ए मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाले तीनों वनडे मैच के लिए मंगलवार रात साढ़े नौ बजे से बुक माय शो पर टिकट की ऑनलाइन शुरू की गई थी। बुधवार तक करीब एक लाख रुपये के टिकट बिक गए थे। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए शुक्रवार से अलग-अलग स्थान पर ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉक्टर संजय कपूर ने बताया कि उप्र क्रिकेट एसोसिएशन शुक्रवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम सहित शहर के छह स्थानों पर सुबह 11 बजे से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हुई है।

विज्ञापन

यहां 100 से लेकर 499 रुपये तक के टिकट मिल रहे हैं। पवेलियन बालकनी, वीआईपी पवेलियन की टिकट 499 रुपये की है। पवेलियन ग्राउंड की टिकट 250 रुपये, सी बालकनी की टिकट 200 रुपये तथा बी जनरल व सी स्टाल की टिकट 100 रुपये की हैं। ग्रीनपार्क के अलावा बाटू टेलीफोन प्वाइंट लाजपतनगर और गोविंदनगर, यूनीसेफ मोबाइल लालबंगला, स्माइल स्टोर बिरहाना रोड, हीरा टेली कम्युनिकेशन कल्याणपुर, ड्रीम्स टेलीशॉप यशोदानगर से टिकट ब्रिकी हो रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed