{"_id":"6ab8bde4680723cd9c0b7315","slug":"kanpur-incident-involving-cracks-in-the-ramganga-canal-bridge-traffic-on-the-sadh-tons-route-has-been-halted-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामगंगा नहर पुल के दरकने का मामला, साढ़-टौंस मार्ग पर आवागमन रोका गया, पीडब्ल्यूडी ने लगाई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामगंगा नहर पुल के दरकने का मामला, साढ़-टौंस मार्ग पर आवागमन रोका गया, पीडब्ल्यूडी ने लगाई बैरिकेडिंग
Sun, 27 Sep 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:25 PM IST
सार
Kanpur News: भीतरगांव क्षेत्र में साढ़-अमौर मार्ग पर रामगंगा नहर पर बना 125 वर्ष पुराना ब्रिटिशकालीन पुल ओवरलोड वाहनों के दबाव से दरक गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए पुल के दोनों छोर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
साढ़-टौंस मार्ग बंद कर आवागमन रोका गया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव क्षेत्र में साढ़-अमौर मार्ग पर रामगंगा नहर पर बना 125 वर्ष पुराना अंग्रेजी हुकूमत वाला ब्रिटिशकालीन पुल में ओवरलोड वाहनों के भारी दबाव के चलते बीते बुधवार की शाम दरक कर धसांव आ गया था। शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और जांच कराई। इसके बाद, रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छोर पर 'पुल बंद' का बोर्ड लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्ष 1901 में निर्मित, ईंट-पत्थर से तैयार इस ऐतिहासिक मेहराब वाले पुल की दीवारें कमजोर हो चुकी थीं। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण में लगे ओवरलोड डंपरों की आवाजाही ने इसे और अधिक जोखिम में डाल दिया था। रविवार सुबह अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी और हर तरह के आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। अब पानी का स्तर कम होते ही इस पुराने पुल की जगह फोरलेन पुल का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन