फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Incident involving bomb throwing during immersion procession police paraded the accused

कानपुर: विसर्जन में बमबाजी का मामला, श्रद्धालुओं पर किया लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

Fri, 25 Sep 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 03:29 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर नाका के पास बृहस्पतिवार दोपहर गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस पर दबंगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और बमबारी करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ मचाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल भदौरिया समेत अन्य को गिरफ्तार कर बारिश के बीच सड़क पर जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Kanpur Incident involving bomb throwing during immersion procession police paraded the accused
पुलिस ने बारिश में निकाला आरोपियों का जुलूस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तेपुर नाका के पास बृहस्पतिवार दोपहर गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर दबंगों ने अचानक धावा बोल दिया। बेखौफ आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करने के साथ-साथ दहशत फैलाने के लिए क्रूड बम भी फोड़े।

विज्ञापन

इस खूनी तांडव के दौरान हमलावरों ने कार, बाइक और लोडर में जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता की। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार मुख्य आरोपी का बारिश के बीच सड़क पर जुलूस निकालकर कानून का खौफ कायम किया।

विज्ञापन





20 आरोपियों पर एफआईआर
नौबस्ता केडीए कॉलोनी निवासी पीड़िता आकांक्षा शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिजनों व मोहल्लेवासियों के साथ बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही थीं। जैसे ही जुलूस फत्तेपुर नाका के पास पहुंचा, तभी पूर्व रंजिश को लेकर शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, नितिन सिंह, शिवा सिंह, जंगी और उनके 10-15 अज्ञात गुर्गों ने रास्ता रोक लिया। दबंगों ने अचानक हमला बोलकर उनके भाई अंश शर्मा और अविरल दुबे को कुल्हाड़ी व लाठियों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन

बमुश्किल जान बचाकर भागे थे लोग
हमले के दौरान बमबाजी और तोड़फोड़ से मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालुओं ने दुकानों व गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के रूह कंपा देने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दबंगों का तांडव साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने निकाला जुलूस
गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल भदौरिया को धर दबोचा और इलाके में उसका पैदल जुलूस निकाला। थाना प्रभारी ने कहा कि अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed