{"_id":"68b72a3d4dd15b00f6049af2","slug":"kanpur-in-the-police-assistance-center-a-drunkard-wearing-a-cap-sat-on-the-chair-of-the-inspector-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस सहायता केंद्र में टोपी पहनकर नशेबाज दरोगा बनकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस सहायता केंद्र में टोपी पहनकर नशेबाज दरोगा बनकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया
Tue, 02 Sep 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की कुर्सी पर बैठा नशेबाज
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर के मसवानपुर चौराहे पर बने पुलिस सहायता केंद्र में दरोगा की टोपी पहनकर नशेबाज दरोगा बनकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। लोग उसे हटने के लिए बोलते रहे लेकिन वह नहीं माना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
मंगलवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक नशेबाज युवक दरोगा की टोपी पहने हुए नजर आ रहा है। युवक को पूरी तरह से पुलिसिया अंदाज में कुर्सी पर बैठा देख लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। युवक की पहचान मसवानपुर निवासी शीलू के रूप में हुई है। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि चौराहे के पास एक एक्सीडेंट हुआ था। पिकेट पुलिस वहां थी तभी नशेबाज ने मेज पर रखी दरोगा की टोपी पहनकर कुर्सी पर बैठ गया था।