Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IIT students groove to 'Dil Chahta Hai...'; feet tap to the melodious voice of Bollywood singer Shaan

कानपुर: दिल चाहता है... पर झूमे आईआईटी के छात्र, बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम

Sun, 01 Nov 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: IIT students groove to 'Dil Chahta Hai...'; feet tap to the melodious voice of Bollywood singer Shaan
बॉलीवुड गायक शान - फोटो : अमर उजाला

रोशनी से जगमगाता परिसर, तेज संगीत की धुन, हवा में गूंजती तालियां और हर गीत पर थिरकते सैकड़ों कदम... रविवार की शाम आईआईटी कानपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि-2026 के समापन का। बॉलीवुड गायक शान ने मंच संभाला तो छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शान ने जैसे ही दिल चाहता है... गाना गया तो यहां खड़ा हर छात्र थिरकने लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

'हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना...', 'मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन...' जैसे लोकप्रिय गीतों की शुरुआत होते ही छात्र सुर में सुर मिलाने लगे। कोई दोस्तों के साथ झूमता नजर आया तो कोई मोबाइल में इस यादगार शाम को कैद करने में जुटा रहा। शान की आवाज और गीतों की धुन पर पूरा परिसर संगीत के रंग में रंग गया। हर अगली प्रस्तुति के साथ जोश और बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: IIT students groove to 'Dil Chahta Hai...'; feet tap to the melodious voice of Bollywood singer Shaan
बॉलीवुड गायक शान - फोटो : अमर उजाला

चार दिनों तक चले अंतराग्नि में संगीत, नृत्य, कला और मनोरंजन की अलग-अलग रंगत देखने को मिली। देशभर से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, बैटल ऑफ बैंड्स में रॉक और इंडी बैंड्स से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed