फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: I am going back to the world of my imagination...saying this, young man hanged himself

Kanpur: मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं...कहकर फंदे से लटका युवक, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 31 May 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 07:24 PM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर इलाके में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस और फॉरेंसिक की जांच में घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: I am going back to the world of my imagination...saying this, young man hanged himself
अभिषेक गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे माफ कर देना, सारी गलती मेरी है, मैं अपनी कल्पनाओं की दुनियां में वापस जा रहा हूं...। यह बात सुसाइड नोट में लिखकर शुक्रवार देर रात एक चित्रकार ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह मां ने फंदे से लटकते शव को देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


विजयनगर निवासी अभिषेक गुप्ता (24) चित्रकार थे। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स से स्नातक किया था। पेंटिंग बनाने में काफी नाम कमाया था। इस कारण वह पिछले कुछ महीनों से चौबेपुर में स्थित एक कंपनी का लोगो बनाने के साथ अन्य डिजाइन पर काम कर रहे थे। मां माया और छोटे भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार अंदर के कमरे में सोने चला गया। देर रात अभिषेक ने आगे के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह 5:30 बजे मां सोकर उठी और बाहर के कमरे में पहुंची तो फंदे पर बेटे का शव लटका देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

Kanpur: I am going back to the world of my imagination...saying this, young man hanged himself
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि शनिवार को घर में सत्यनारायण की पूजा थी। दिल्ली में रहने वाले मृतक के जीजा दिव्यांशु ने बताया कि अभिषेक कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान था। कभी किसी को कुछ नहीं बताता था। उसकी काउंसिलिंग भी कराई थी। कुछ समय पहले उनके पास दिल्ली भी आया था, जिस पर उसे काफी समझाया था। बताया कि सोचा था पूजा में शामिल होने पर उसे दोबारा समझाएंगे लेकिन उससे पहले ही उसने गलत कदम उठा लिया। जीजा के अनुसार ससुर राजेश का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि कमरे से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। घटना के पीछे के क्या कारण हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Kanpur: I am going back to the world of my imagination...saying this, young man hanged himself
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखी यह बात...
मुझे माफ कर देना सारी गलती मेरी है। मेरा परिवार निर्दोष है, उन्हें कुछ भी न करें। शायद इस दुनिया में कोई नहीं, जो मुझे समझ सके। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी गलतियों की सजा मेरे परिवार को न दी जाए। उन्होंने कुछ भी नहीं किया। सारी चीजें पहली जैसी हो जाएं… जैसे होती थीं…। प्लीज मेरी ये लास्ट इच्छा पूरी कर दो। मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed