फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Husband murder for illicit relation body buried in field salt added to melt body wife and nephew arrest

सचेंडी कांड: अवैध संबंधों के लिए पति का कत्ल, खेत में गाड़ा शव…गलाने को नमक भी डाला नमक, पत्नी-भांजे का राजफाश

Sun, 07 Sep 2025 06:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Sep 2025 06:50 AM IST
सार

Kanpur News: अमित के मुताबिक सावित्री के बांदा जाने के बाद दो नवंबर को लक्ष्मी ने शिववीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिववीर के सो जाने पर उसने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था।

विज्ञापन
Kanpur Husband murder for illicit relation body buried in field salt added to melt body wife and nephew arrest
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिववीर (45) की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं, तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

रविवार को फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य बरामद करेगी। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिववीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थींं। पांच सितंबर को वापस आईं तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिववीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए।

विज्ञापन

लक्ष्मी और अमित के प्रेम संबंध की हुई थी शिकायत
काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की ताे हर बार अलग-अलग बात बताई। सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के प्रेम संबंध के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की गई, तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,तो अमित ने घटना कबूल कर ली।

विज्ञापन

शव गलाने के लिए डाला था नमक
अमित के मुताबिक सावित्री के बांदा जाने के बाद 02 नवंबर को लक्ष्मी ने शिववीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिववीर के सो जाने पर उसने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हडि्डयां बाहर निकाल दीं।

विज्ञापन

दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया
इस पर हड्डियों को बोरी में भरकर 700 मीटर दूर पनकी नहर में फेंक दिया था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक लक्ष्मी की उम्र करीब 40 साल और अमित की 25 वर्ष है। हत्या के दाैरान शोर होने पर उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा जाग गए थे। लक्ष्मी ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया। 15 वर्षीय बड़ा बेटा घर में नहीं था। अमित हाथ से दिव्यांग है।

गुमशुदगी हत्या में होगी तरमीम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया जाएगा। दोनों को घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां पर फॉरेंसिक टीम भी गई थी। अस्थियाें को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed