{"_id":"6a97051c89c762d65103f566","slug":"kanpur-husband-hangs-himself-after-leaving-his-wife-at-her-parents-home-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ कर आए पति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ कर आए पति ने फंदा लगा दी जान
Tue, 01 Sep 2026 10:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ कर घर लौटे ट्रैक्टर चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मूलरूप से फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर भोज निवासी संतोष कुमार पासवान (37) ट्रैक्टर चालक था। वह पत्नी आरती और आठ महीने के बेटे के साथ बर्रा के आई सेक्टर में किराए का कमरा लेकर रहता था। संतोष के बहनोई प्रदीप कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी आरती व बच्चे को उसके मायके फतेहपुर के हथग्राम कैनालपुर छोड़कर लौट गया था।
विज्ञापन
30 अगस्त से संतोष का मोबाइल स्विच ऑफ था। इसपर पत्नी ने ट्रैक्टर मालिक को फोन भी किया था। इधर पड़ोसियों ने घर से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक ऋषभ को सूचना दी। उसने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो शव फंदे से लटका दिखा। बहनोई के मुताबिक, संतोष चार बहनों में अकेला था। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव भी नहीं गया था। बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह में चालक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मोबाइल कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन