{"_id":"6140e2df8ebc3ef9761d471e","slug":"kanpur-husband-commits-suicide-after-three-months-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन माह पहले हुई थी शादी, पांच माह की गर्भवती निकली विवाहिता, ये सच जानने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन माह पहले हुई थी शादी, पांच माह की गर्भवती निकली विवाहिता, ये सच जानने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम
Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM IST
सार
कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन माह पहले शादी हुई थी और विवाहिता पांच माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू के हड़हा गांव में शादी से पहले ही पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी से तनाव में आए युवक (22) ने सोमवार रात फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव घर पर पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।
परिजन लोकलाज के कारण आत्महत्या का कारण छुपाते रहे, लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि होने के बाद पुलिस को राज बताया। युवक के भाई ने बताया कि तीन माह पहले छोटे भाई की शादी सीढ़ी गांव निवासी युवती से हुई थी।
दो दिन पहले बहू के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां जांच में पता चला कि बहू पांच माह की गर्भवती है। यह जानने के बाद भाई डिप्रेशन में चला गया था। दंपती में विवाद शुरू हो गया था। तनाव में आकर सोमवार देर रात उसने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।