{"_id":"61c7fa3e13b077681b3bc77f","slug":"kanpur-husband-brutally-murders-wife-on-suspicion-of-illicit-relations-with-neighbor-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति हुआ फरार, बच्चों के रोने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति हुआ फरार, बच्चों के रोने पर पड़ोसियों को हुई जानकारी
Sun, 26 Dec 2021 10:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:44 AM IST
सार
हैदर ने रस्सी से पत्नी चांदनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चारपाई पर छोड़ कर फरार हो गया। बच्चों के रोने की आवाज सुन कर मदद को आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पत्नी चांदनी के साथ हत्यारोपी पति हैदर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता में पेंटर ने रविवार सुबह अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पीटने के बाद उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक और पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पेंटर हैदर पत्नी चांदनी (27), दो बच्चों पांच वर्षीय बेटी सायमा व दो साल के बेटे हसन के साथ इलाके के राजीव नगर स्थित एक हाते में किराये केकमरे में रह रहा था। मृतका के भाई अब्दुल माजिद ने पुलिस को बताया कि हैदर को चांदनी का हाते में रहने वाले किसी शख्स से अवैध संबंधों का शक था।
इसे लेकर वह आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। घर के खर्चों के लिए पैसे भी नहीं देता था। इसी के चलते चांदनी ने पतंग बनाती थी। शनिवार देर रात हैदर शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ फिर से मारपीट की। सुबह इसी बात को लेकर उनके बीच फिर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
आवेश में आकर हैदर ने रस्सी से चांदनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चारपाई पर छोड़ कर फरार हो गया। बच्चों के रोने की आवाज सुन कर मदद को आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अमित भड़ाना के अनुसार मृतका के बड़े भाई अब्दुल साजिद की तहरीर पर हैदर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।