{"_id":"66a144ea92e8a038d80b78c1","slug":"kanpur-husband-angry-at-the-birth-of-daughters-gives-divorce-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटियां पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया, विरोध पर दिया तलाक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटियां पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया, विरोध पर दिया तलाक, रिपोर्ट
Wed, 24 Jul 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रावतपुर के सैय्यदनगर में दो बेटियां पैदा हाेने से नाराज प्राइवेटकर्मी ने पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। विरोध पर तलाक देकर घर से निकाल दिया। रावतपुर के सैय्यदनगर निवासी असलम अली की बहन सीमा बानो की शादी बिहार के सीवान निवासी सिराज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी बहन को मसवानपुर के सहकारनगर में एक घर खरीद कर दिया जिसमें बहन व बहनोई सिराज रहने लगे।
विज्ञापन
सीमा ने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटियां होने से नाराज सिराज आए दिन सीमा के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा। आरोप है कि 21 जुलाई को सिराज ने गाली गलौज करते हुए सीमा का गला दबाकर करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं जान बचाकर घर के बाहर भागी सीमा को सिराज ने तीन तलाक दे दिया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन