फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Household items stolen after demolishing Lieutenant Colonel's ancestral home

Kanpur: लेफ्टिनेंट कर्नल के पैतृक मकान को तोड़कर घरेलू सामग्री चोरी, दो नामजद और अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 19 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Household items stolen after demolishing Lieutenant Colonel's ancestral home
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala

बिठूर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर निवासी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल ने कुछ आरोपियों पर पैतृक मकान के हिस्से को तोड़कर पिलर खड़े कर दीवार बना कब्जा करने और घरेलू सामग्री चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से केरल के मालाबार रायल एम्प्रेस जवाहर नगर कोझिकोड निवासी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल मनु राजेंद्र नारायण महेश वर्तमान में वाल्मिकी नगर बिठूर में रह रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत में काउंटर इंसर्जेंसी एवं सीमा सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ब्रह्मावर्त बिठूर स्थित पैतृक मकान को जमीन की ख्ररीदत फरोख्त करने वाले विजय चतुर्वेदी, किरण देवी और अन्य अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि मकान गिराने के बाद वहां पिलर खड़े कर दीवार बना दी गई और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 को जब वह घर पहुंचे तो मकान के भीतर रखा घरेलू सामान, कीमती वस्तुएं और अन्य सामग्री गायब मिली।
विज्ञापन


दीवारें तोड़ दी गई थीं, ईंटें निकाल ली गई थीं और पूरा मकान तहस-नहस कर दिया गया था। आरोप है कि संपत्ति वापस दिलाने या कब्जा छोड़ने के नाम पर आरोपियों ने उनसे रुपयों की वसूली की मांगी की। नौकरी के कारण बाहर रहने के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया। उन्होंने मामले की शिकायत एसीपी कल्याणपुर से की। बिठूर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय चतुर्वेदी, किरन देवी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जबरन वसूली, चोरी, संपत्ति का नुकसान पहुंचाने और गृह अतिचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed