फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hotel Raid Hotel Operator Confesses My Boss Earned Handsomely So I Too Stepped into the Business

UP: रिसेप्शनिस्ट से बना 'कुकर्म का किंगपिन', बोला- मालिक को कमाते देख मैं भी धंधे में उतरा, ऐसे होता था खेल

Sun, 17 May 2026 06:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 06:08 AM IST
सार

Kanpur Hotel Raid News: विनायकपुर स्थित होटल रिद्धि पैलेस में जिस्मफरोशी रैकेट चलाने और हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर बेचने के आरोप में संचालक प्रमोद गुप्ता सहित पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Hotel Raid Hotel Operator Confesses My Boss Earned Handsomely So I Too Stepped into the Business
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रावतपुर क्षेत्र के विनायकपुर इलाके के होटल में जिस्मफरोशी रैकेट चलवाने में पकड़े गए संचालक प्रमोद उसके साथी और तीन महिलाओं को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह एक होटल के रिसेप्शन पर काम करता था।

विज्ञापन

वहां पर मालिक खूब कमाता था। उसकी आर्थिक स्थिति कुछ ही साल में पहले से बेहतर होती देखी इसलिए खुद भी इसी धंधे में उतर गया। उसी होटल में लड़कियों की सप्लाई करने वालीं गिरफ्तार प्रीति मीनू, किरन से मुलाकात हुई।

विज्ञापन

मोबाइल पर कुछ ट्रांजेक्शन मिले हैं
होटल किराये पर लेकर उन्हीं की मदद से उसमें लड़कियों की सप्लाई शुरू की। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड करने के बारे में वह गोलमोल जवाब देता रहा। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल पर कुछ ट्रांजेक्शन मिले हैं। ऐसे में संदेह है कि हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए गए अश्लील वीडियो बेचने से रकम मिली है।

विज्ञापन

युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले
विनायकपुर पंचवटी इलाके में होटल रिद्धि पैलेस में शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा था। होटल के तीन कमरों में तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, उसके साथी बर्रा के कर्रही निवासी अम्बिका व युवतियों को इस पेशे में उतारने वालीं प्रीति सिंह, मीनू व किरन को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए
एसीपी पनकी आशुतोष कुमार ने बताया कि संचालक व अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में वीडियो बेचने की बात सामने आई है। वसूली से इन्कार नहीं किया जा सकता है। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

मुझसे दोस्ती करोगे...जैसे विज्ञापन भेज फंसा रहे दलाल
कई बार आपके साथ ही ऐसा हुआ होगा कि किसी एप को चलाते हुए या इंटरनेट सर्फिंग के दौरान पूरे पेज का विज्ञापन आ जाता है जिसमें लिखा होता है पूरी रात बात करें वीडियो कॉल पर.... खूबसूरत लड़कियों से दोस्ती करें...।

खुलेआम चल रहा है धंधा
और नहीं जिस्मफरोशी के दलाल चला दरअसल इंटरनेट पर ये विज्ञापन कोई रहे हैं। ये गुमनाम दलाल शहर के हर गली और नुक्कड़ पर सक्रिय हैं। चोरी छिपे चलने वाला जिस्मफरोशी का धंधा अब दोस्ती करने के नाम पर खुलेआम चल रहा है।

कमरे भी करा दिए जाते हैं उपलब्ध
किसी के पास जगह न हो, तो घर के एक किमी के दायरे में कमरे भी उपलब्ध करा दिए जाते हैं। एसीपी क्राइम रंजीत कुमार ने बताया कि जिस्मफरोशी से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के विज्ञापन प्रचलित करते हैं। इनको चिह्नित करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

ये था पूरा मामला
विनायकपुर के पंचवटी स्थित होटल रिद्धि पैलेस में रावतपुर पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया। होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं
पुलिस को होटल के कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं। इनकी मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो होटल संचालक साइट्स को बेच रहा था। वहीं, पुलिस को संचालक के मोबाइल से करीब 250 अश्लील वीडियो मिले हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल रिद्धि पैलेस में जिस्मफरोशी रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी।

साथी महिलाओं व दलाल को किया गिरफ्तार
शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा, तो होटल के तीन कमरों में तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक, युवतियों को वेश्यावृत्ति में उतारने वाली होटल संचालक की साथी महिलाओं व दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed