फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Holika Dahan will be done with cleanliness, cleaning done at 12 intersections

Kanpur: स्वच्छता के साथ होगा होलिका दहन, 12 चौराहों पर कराई सफाई

Sun, 09 Mar 2025 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 08:25 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला ने कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन और हेल्प अस ग्रीन के सहयोग से अभियान चलाया।

विज्ञापन
Kanpur: Holika Dahan will be done with cleanliness, cleaning done at 12 intersections
होलिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला, कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन और हेल्प अस ग्रीन की मुहिम अब रंग लाने लगी है। रविवार को आस्था की होलिका-स्वच्छता के साथ ध्येय रखकर शहर के 12 चौराहों पर साफ-सफाई कराई गई। इस दाैरान लोगों को स्वच्छता के साथ होलिका दहन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। टीम जब इन 12 जगहों पर पहुंची तो वहां पर लोगों ने लकड़ी को अव्यवस्थित तरीके से रखकर कूड़ा, टायर व थर्माकोल डाल रखे थे। टीम के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोगों को एकत्र कर उनके सहयोग से इन्हें हटवाया। इसके बाद वहां सफाई करा पानी का छिड़काव किया गया। गाय के गोबर से बने उपले रखकर लकड़ियों को ठीक ढंग से रखा गया। इस बार पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए लकड़ी और गोबर से होलिका दहन का प्रण लिया गया है।
विज्ञापन


यहां की गई साफ-सफाई
आर्यनगर के लोटस चौरहा, पी ब्लॉक काकादेव, आवास विकास के सिलेंडर चौराहा, किदवईनगर के संजय वन, अतुल माहेश्वरी चौक शास्त्रीनगर, सेंट्रल पार्क शास्त्रीनगर, मधुबन तिराहा सिविल लाइंस, चेतना चौराहा सिविल लाइंस, एल्डिको अर्पाटमेंट तिलक नगर, मोती विहार सोसाइटी काकादेव, लट्ठे वाली कोठी सिविल लाइंस और पीपल वाली कोठी नवाबगंज।
विज्ञापन


यह लोग रहे मौजूद
कानपुर प्लॉगर्स फाउंडेशन की डॉ. संजीवनी शर्मा, अनूप द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, श्रुति, साक्षी, ईशा, कौशिकी, सेजल, अमित, कृतेश, कविश, विमल, सागर, योगेश, कविता, छाया, अंकुर, सारिका, अंशुली, संदीप, नितिन, अमित, एनएचडब्ल्यूएस से अनुराग, ऋषभ, पारस, वेदांत, ज्योतिष्मान, एंजेल, धर्मेंद्र, दिलीप सिंह (प्रधान संस्थापक अध्यक्ष श्रीराम मित्र मंडल), नमस्कार ह्यूमेनिटी वेलफेयर सोसाइटी से अनुराग सिंह, ऋषभ गुप्ता, पारस गुप्ता, वेदांत तिवारी, ज्योतिष्मान त्रिपाठी, देवदूत विष्वकर्मा, धर्मेंद्र, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव से अंकुर अंशवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed