{"_id":"6845cbec0814e09464012cdb","slug":"kanpur-history-sheeter-sunil-gilat-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पुलिस ने अनवरगंज रेलवे पुल से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पुलिस ने अनवरगंज रेलवे पुल से पकड़ा
Sun, 08 Jun 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:16 PM IST
सार
रायपुरवा क्षेत्र में युवक से हुए विवाद में उसके बड़े भाई को गोली मारकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुरवा क्षेत्र में युवक को गोली मारकर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी, जिसका हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
तलउवा मंडी निवासी संजय कुमार जूट के बाेरों की सिलाई का काम करते हैं। उनके छोटे भाई मंगल का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर लक्ष्मीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट से विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। गिलट ने देख लेेने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में शुक्रवार रात उसने घर से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बोरे सिल रहे संजय के बायें पैर में लगी और वह घायल हो गए। हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। रायपुरवा इंस्पेक्टर संतोष गौड़ और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर के पूर्व के अपराधों को देखते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। इंस्पेक्टर के बताया कि शनिवार देर रात सुनील गिलट के फर्रुखाबाद भागने की सूचना आई। वह अनवरगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के चक्कर में था। इस बीच घेराबंदी की गई। शातिर ने अचानक फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी समेत 13 मामलों में रिपोर्ट
रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि सुनील गिलट शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 13 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। यह मनबढ़ है। अचानक क्रोध आने पर फायर कर देता है। गुरुवार की रात हुए विवाद के बाद मंगल को गोली मारने के लिए तैयारी के साथ आया था।