फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: History sheeter Shahid Piccha arrested in police encounter, shot in right leg

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Wed, 25 Jun 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सख्ती बढ़ने की वजह से छिपकर मुंबई में रह रहा था।

विज्ञापन
Kanpur: History sheeter Shahid Piccha arrested in police encounter, shot in right leg
शाहिद पिच्चा मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, रंगदारी समेत 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को चमनगंज पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी, जिसका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। जेल से बाहर आने के बाद से शाहिद पिच्चा फरार चल रहा था।

विज्ञापन


उसने 29 अप्रैल को चमनगंज के होजरी कारोबारी फहीम से रंगदारी मांगी थी। कारोबारी ने शाहिद पिच्चा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। बुधवार तड़के पुलिस को उसके चमनगंज क्षेत्र में आने की सूचना मिली। थाना प्रभारी संजय राय टीम के साथ आरोपी को पकड़ने पहुंचे, लेकिन वह डिप्टी पड़ाव की ओर भाग निकला।

विज्ञापन

Kanpur: History sheeter Shahid Piccha arrested in police encounter, shot in right leg
शाहिद पिच्चा मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पिच्चा पर चमनगंज, रेलबाजार, बजरिया, बादशाहीनाका, कर्नलगंज, कल्याणपुर, बेकनगंज, बिठूर, स्वरूपनगर में कुल 44 मामले दर्ज हैं।

Kanpur: History sheeter Shahid Piccha arrested in police encounter, shot in right leg
मौके पर पड़ा तमंचा - फोटो : अमर उजाला
उसने साथी यूसुफ चटनी के साथ कोहना क्षेत्र के कारोबारी से भी रंगदारी मांगी थी। उस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दबिश के बाद से वह भागकर मुंबई चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed