फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Highway Accident: Uncontrolled Fortuner Crosses Divider, Collides with Alto; Three Seriously Injured

कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर पार कर अल्टो से भिड़ी बेकाबू फॉर्च्यूनर, तीन गंभीर

Sun, 30 Aug 2026 04:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के सामने रविवार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से आ रही अल्टो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Highway Accident: Uncontrolled Fortuner Crosses Divider, Collides with Alto; Three Seriously Injured
कानपुर हाईवे हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हादसे में अल्टो सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घायलों को सरकारी जीप से अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रही फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी।

विज्ञापन

बारिश के बीच अचानक कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही अल्टो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर डिवाइडर के ऊपर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Highway Accident: Uncontrolled Fortuner Crosses Divider, Collides with Alto; Three Seriously Injured
कानपुर हाईवे हादसा - फोटो : amar ujala

हादसे के दौरान हाईवे की दूसरी लेन से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

बताया गया कि फॉर्च्यूनर में प्रियम गुप्ता अपने भाई हृदय गुप्ता के साथ सवार थे। दोनों कानपुर से फतेहपुर स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। फॉर्च्यूनर चालक प्रियम गुप्ता ने बताया कि कार के टायरों में हवा कम थी और बारिश भी हो रही थी, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया।





दोनों कारों की टक्कर के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने के कारण करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed