फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur High Court has deferred the summons issued to advocates planned march to Lucknow has been postponed

कानपुर: हाईकोर्ट ने टाली अधिवक्ताओं की तलबी, अगली तारीख बाद में बताने को कहा, लखनऊ कूच का कार्यक्रम स्थगित

Fri, 16 Oct 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 16 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

Kanpur News: हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को शुक्रवार को तलब किए जाने का आदेश फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत कार्य बहिष्कार करने पर अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तलब किया था।

विज्ञापन
Kanpur High Court has deferred the summons issued to advocates planned march to Lucknow has been postponed
जिला एवं सत्र न्यायालय, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किए जाने जाने संबंधी आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगली तारीख बाद में बताई जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अधिवक्ताओं ने लखनऊ कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है लेकिन सामूहिक अवकाश रखा।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हड़ताल या न्यायिक कार्य से विरत न रहने के अधिवक्ताओं को दिए गए आदेश के बावजूद कानपुर के अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने पर हाईकोर्ट की अनुशासन समिति ने बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट की कारण बताओ नोटिस
इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन हॉल में अधिवक्ताओं की आमसभा हुई थी। इसमें वक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए हर हाल में संघर्ष जारी रखने की बात कही थी। हाईकोर्ट की कारण बताओ नोटिस में पूछा गया है कि क्यों न अध्यक्षों-महामंत्रियों को उनके पद से हटा दिया जाए।

विज्ञापन

दोबारा पदों पर कर दिया जाएगा पदस्थ
इस पर आम सभा में तय हुआ था कि अगर हाईकोर्ट अपदस्थ संबंधी कोई आदेश करता है, तो संयुक्त आमसभा बुलाकर पदाधिकारियों को दोबारा उनके पदों पर पदस्थ कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह हाईकोर्ट की अनुशासन समिति का एक पत्र अध्यक्ष-महामंत्री को मिला, जिसमें शुक्रवार को लखनऊ खंडपीठ में होने वाली तलबी को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने की बात लिखी थी। हाईकोर्ट ने तलबी की नई तारीख बाद में बताने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed