{"_id":"620229d667d4fa401d7a367d","slug":"kanpur-helpless-father-expressed-his-grief-in-video-and-hanged-himself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेटा बीमार है, मालिक पैसा नहीं दे रहा ,कैसे इलाज कराऊं, इतना कहकर फंदे पर झूल गया लाचार पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेटा बीमार है, मालिक पैसा नहीं दे रहा ,कैसे इलाज कराऊं, इतना कहकर फंदे पर झूल गया लाचार पिता
Tue, 08 Feb 2022 02:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:13 PM IST
सार
वीडियो में शेखर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि हरिओम को मैंने दो साल पहले दो लाख रुपये दिए थे। अब वह पैसे वापस नहीं दे रहा है। बेटा बीमार है शोरूम मालिक उधार का पैसा दे नहीं दे रहा कैसे इलाज कराऊं। इसलिए मैं जान दे रहा हूं। इसका सिर्फ और सिर्फ हरिओम ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरी मौत का जिम्मेदार हरिओम पांडेय है। हरिओम को मैंने दो साल पहले दो लाख रुपये दिए थे। अब वह पैसे वापस नहीं दे रहा है। बोल रहा है कि मकान की रजिस्ट्री उसके नाम कर दूं तो वह पैसा देगा। कल शाम को पैसे मांगने पर पीटा भी।
इसलिए मैं जान दे रहा हूं। इसका सिर्फ और सिर्फ हरिओम ही जिम्मेदार है। वीडियो में इन सभी बातों को कहने के बाद शेखर शुक्ला ने उसे फेसबुक पर पोस्ट किया। कुछ लोगों को व्हाट्सएप पर भी भेजा। उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शेखर की बहन शोभा का कहना है कि बारादेवी निवासी हरिओम पांडेय का सनिगवां में उनके घर के पास बाइक शोरूम है। उसने कुछ समय पहले शेखर से एक जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जिसका दो लाख रुपये बचा था लेकिन हरिओम पैसे नहीं दे रहा था। हालांकि शेखर ने अपने वीडियो में दो लाख रुपये नगद देने की बात कही है। पुलिस की जांच में इसके साथ अन्य तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में भी वही बातें लिखीं
घटनास्थल से शेखर का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें भी वही आरोप लिखे हैं जो शेखर ने वीडियो में कहे हैं। ये दोनों साक्ष्य बेहद अहम हैं।

पिता ने भी 16 साल पहले की थी खुदकुशी
परिजनों ने बताया कि 16 साल पहले शेखर के पिता शशि भूषण शुक्ला ने भी फंदे से झूल कर खुदकुशी की थी। उनका आत्महत्या करने का कारण भी आर्थिक परेशानी था। वहीं, शोरूम मालिक की वजह से शेखर भी कुछ इन्हीं परिस्थितियों से गुजर रहा था।
तीन साल पहले हुई थी शादी
शेखर की तीन साल पहले शिवा से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा शौर्य है। परिजनों के मुताबिक शौर्य आंतों की बीमार से ग्रसित है। कुछ दिन पहले ही शौर्य का ऑपरेशन हुआ था। अभी भी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। इलाज जारी है। शेखर व शिवा ने 22 जनवरी को अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाई थी। शेखर की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध व हैरान है।