फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Head Constable sent to Police Lines over extortion allegations demanded protection money at paan shop

Kanpur: वसूली के आरोप में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, पान की दुकान पर मांगी थी रंगदारी, एसीपी चकेरी को मिली जांच

Sun, 09 Aug 2026 03:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 09 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

Kanpur News: रामादेवी चौराहे पर पान दुकानदार से नशे की हालत में पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने, हाथापाई और गालीगलौज करने का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने चकेरी थाने के हेड कांस्टेबल विजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Head Constable sent to Police Lines over extortion allegations demanded protection money at paan shop
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रामादेवी चौराहे पर एक पान दुकानदार ने चकेरी थाने के हेड कांस्टेबल पर वसूली का आरोप लगाया। दुकानदार का कहना है कि सिपाही उनके पास नशे की हालत में आया और पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा। विरोध पर आरोपी सिपाही हाथापाई कर विवाद करने लगा। वहीं, दुकानदार ने हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर एसीपी चकेरी को मामले की जांच सौंपी है। वायरल वीडियो एक मिनट 42 सेकेंड का है। जिसमें चकेरी थाने का हेड कांस्टेबल विजय कुमार चकेरी थाने के बाहर स्थित गांधीग्राम निवासी गगन चौरसिया की पान की दुकान में खड़ा नजर आ रहा।

विज्ञापन

एसीपी चकेरी बोले- जांच की जा रही है
वहीं, दुकानदार गगन पुलिस कर्मी का वीडियो बनाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस कर्मी उनकी दुकान में नशे की हालत में आकर पांच हजार रुपये ऑनलाइन मांग रहे हैं। वीडियो में हेड कांस्टेबल दुकानदार से हाथापाई और गालीगलौज करते दिख रहा है। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed