फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur He asked for just four Rasgullas enraged when refused youth attacked with plate breaking two

Rasgulla Dispute: सिर्फ चार रसगुल्ले ही मांगे थे, न देने पर भड़का युवक, प्लेट से हमलाकर दो दांत तोड़े, दो घायल

Sun, 24 May 2026 02:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 02:30 PM IST
सार

Kanpur Wedding Rasgulla Dispute News: साढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला नहीं मिलने से नाराज युवक ने दूसरे युवक पर भोजन की प्लेट से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दो दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur He asked for just four Rasgullas enraged when refused youth attacked with plate breaking two
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर प्लेट और ईंट चल गए। चार रसगुल्ले न मिलने से आरोपी युवक खाना की मेज पर खङे युवक के चेहरे में प्लेट मारकर उसके दो दांत तोड़ दिए और बाद में ईंट-पत्थरों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया।

विज्ञापन

शनिवार रात गांव के देवीप्रसाद कुरील की पुत्री पूजा की बारात आई थी। रात करीब 11 बजे गांव का छोटू कुरील नशे की हालत में खाना खाते रसगुल्ला काउंटर पर पहुंचा। उसने वहां तैनात नन्हका कुरील से प्लेट में चार रसगुल्ले मांगे। नन्हका ने बताया कि लड़की के पिता ने केवल एक ही रसगुल्ला देने को कहा है।

विज्ञापन





प्लेट से ही हमला बोल दिया, जिससे दो दांत टूट गए
इस पर छोटू भड़क गया और जबरन रसगुल्ले निकालने लगा। विरोध में नन्हका ने रसगुल्ले का बर्तन उठाकर मेज के नीचे रख दिया। चार रसगुल्ले न मिलने से नाराज छोटू ने हाथ में पकड़ी खाने की प्लेट से ही नन्हका के चेहरे पर हमला बोल दिया, जिससे उसके दो दांत टूट गए। इसी बीच आरोपी का भाई रोहित कुरील भी वहां पहुंच गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
दोनों भाइयों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर नन्हका और बीच-बचाव करने आए चाचा सत्यपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हंगामे के कारण शादी का कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया। रविवार को पीड़ित साढ़ थाने पहुंचकर आरोपी भाइयों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed