फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hallet junior doctors' strike continues, intern and senior residents handling patients

कानपुर: हैलट के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इंटर्न और सीनियर रेजीडेंट संभाल रहे रोगियों को

Mon, 29 Nov 2021 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 01:17 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग संबंधी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। कुछ जूनियर डॉक्टर धरना स्थल पर रोगियों का काम करते रहे।

विज्ञापन
Kanpur: Hallet junior doctors' strike continues, intern and senior residents handling patients
हड़ताल पर बैठे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीटी पीजी-2021 की काउंसलिंग न होने से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल अभी जारी रहेगी। जूनियर डॉक्टरों के देश व्यापी आंदोलन के समर्थन में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


रविवार को जूनियर डॉक्टर हैलट इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठे और शाम को मेडिकल कॉलेज कैंपस में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग संबंधी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। कुछ जूनियर डॉक्टर धरना स्थल पर रोगियों का काम करते रहे।
विज्ञापन


इक्का-दुक्का रोगियों का जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया और दवा लिखी। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि दिल्ली की जूनियर डॉक्टरों की एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इस संबंध में बात की है कि नीट पीजी की काउंसलिंग जल्दी करवाएं। बुधवार को काउंसलिंग की बात कही गई लेकिन अभी कोर्ट में हियरिंग की तिथि नहीं बदली। इससे निर्णय लिया गया है कि जब तक काउंसलिंग नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि नया बैच न आने से नीटी पीजी पास करने वाले छात्रों का एक साल का नुकसान हुआ है, वहीं मेडिकल कालेजों में जेआर-1 पर भार बढ़ गया है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि किसी रोगी को दिक्कत नहीं होगी। इंटर्न, नॉन पीजी जेआर, सीनियर रेजीडेंट और कंसल्टेंट व्यवस्था देख रहे हैं।


जेआर ने कहा सिर्फ ओपीडी, इलेक्टिव ओटी नहीं देखेंगे
नीटी पीजी काउंसलिंग को लेकर कोई हड़कंप न मचे, इसको लेकर हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वे सिर्फ ओपीडी और इलेक्टिव ओटी में ही काम नहीं करेंगे। ओपीडी में उनके सीनियर व्यवस्था संभाल रहे हैं। इमरजेंसी, आईसीयू और वार्डों की व्यवस्था वे हड़ताल के बाद भी देख रहे हैं। उनका मकसद समस्या का समाधान करना है, किसी रोगी को तकलीफ पहुंचाना नहीं है। वे इमरजेंसी और वार्डों में सेवाएं दे रहे हैं। सिर्फ ऐसे ऑपरेशन, जिनमें इमरजेंसी नहीं है, उसी में सहयोग नहीं कर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed