{"_id":"6ac910f59649be628d0c1944","slug":"kanpur-grief-stricken-over-deaths-of-two-brothers-elder-brother-jumped-from-two-story-house-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो भाइयों की मौत का था गम, बड़े भाई ने दो मंजिला मकान से लगाई छलांग, गंभीर हालत में हैलट रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो भाइयों की मौत का था गम, बड़े भाई ने दो मंजिला मकान से लगाई छलांग, गंभीर हालत में हैलट रेफर
Fri, 09 Oct 2026 09:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:41 PM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर में दो छोटे भाइयों की आत्महत्या से अवसादग्रस्त बड़े भाई ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर दो भाइयों की मौत से दुखी बड़े भाई ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। कांशीराम अस्पताल में हालात गंभीर देख डाॅक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। वाजिदपुर निवासी विकास कुमार (29) टेनरी में काम करता है। परिवार में पत्नी सरोज और दो साल का बेटा निशु है। मां जदाना ने बताया कि उनके तीन बेटों में विकास सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझले बेटे गोविंद ने 14 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जबकि सबसे छोटे बेटे अमन ने 24 जून को दो मंजिला मकान की छत से कूदकर जान दी थी। तब से विकास परेशान रह रहा था। शुक्रवार को वह ड्यूटी नहीं गया था। दोपहर में वह छत पर पहुंचा और दो मंजिला मकान से नीचे छलांग लगा दी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन