{"_id":"67cc8be7b3c05af0100a3f0d","slug":"kanpur-green-park-has-not-paid-water-and-sewer-tax-for-seven-years-notice-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ग्रीनपार्क ने सात साल से जमा नहीं किया जल और सीवर कर, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ग्रीनपार्क ने सात साल से जमा नहीं किया जल और सीवर कर, नोटिस
Sat, 08 Mar 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन पार्क
- फोटो : अमर उजाला
पानी और सीवर का कनेक्शन काटने के लिए जलकल विभाग ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के उप निदेशक (खेल) को नोटिस दिया है। इसकी वजह इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर 3.52 करोड़ रुपये जलकर और सीवर कर बकाया होना है, जिसे सात साल से भी ज्यादा समय से जमा नहीं किया गया है। कनेक्शन काटने से बचने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी गई है।
जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बकाया करों के भुगतान के लिए उप निदेशक (खेल), क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क को कई बार पत्र लिखे गए, पर धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। उप निदेशक (खेल) के आश्वासन पर इस स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड और भारत बनाम बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान जलकल विभाग ने पानी और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू कराया था।
स्टेडियम में अत्याधुनिक रेस्टोरेंट, होटल का व्यवसाय संचालित है। केपीएल क्रिकेट लीग भी आयोजित की जा रही है, जिसमें लगातार जलकल विभाग की पानी, सीवरेज सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है। प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। क्रिकेट मैच के दौरान पानी, सीवर व्यवस्था पर 14.28 लाख रुपये खर्च किए गए। इस प्रकार बकाया 3,52,61,424 रुपये का भुगतान एक सप्ताह में करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर पानी, सीवर व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी गई है।