फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur girls take part in national yoga olympiad

कानपुर देहात की चार छात्राएं कल नई दिल्ली में होने वाले नेशनल योग ओलंपियाड में लेंगी हिस्सा

Tue, 18 Jun 2019 10:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
kanpur girls take part in national yoga olympiad
नेशनल योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करने कानपुर देहात की चार छात्राएं नई दिल्ली गईं - फोटो : अमर उजाला
नेशनल योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करने कानपुर देहात की चार छात्राएं नई दिल्ली गई हैं। वहां होने वाले तीन दिवसीय ओलंपियाड में छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रदेश से सिर्फ 8 बच्चों को शामिल होने का मौका मिला है। नई दिल्ली के एनसीआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद) में 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय योग ओलंपियाड हो रहा है।
विज्ञापन


जिसमें 29 राज्यों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक राज्य से सिर्फ चार छात्राएं व चार छात्रों को शामिल होने का मौका दिया गया है। यूपी से कानपुर देहात की चार छात्राएं व प्रतापगढ़ से चार छात्र शामिल हो रहे हैं। जिले की तरफ से जाने वाली टीम में मैथा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, ऐंधी की छात्रा मानसी (कक्षा-8), शालू देवी (कक्षा-8), विनीता (कक्षा-8) व कंचन (कक्षा-5) को भेजा गया।
विज्ञापन


 

इन चारों छात्राओं को लेकर शिक्षिका अंजली गौड़ नई दिल्ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को यूपी के बच्चों को प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। कहाकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इधर, बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि ओलंपियाड में देश के विभिन्न राज्यों के बच्चे शामिल होंगे।

जिले की चार छात्राओं व प्रतापगढ़ के चार छात्रों को शामिल होने गए हैं। यह बच्चे पहले भी योग प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं। बताया कि तीन दिवसीय ओलंपियाड तक पहुंचना बड़ा काम है।  कहा कि छात्राओं के साथ शिक्षिका को दिल्ली के लिए सोमवार को रवाना कर दिया गया था। वहीं, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां लालपुर के विशाल कुमार व गीता देवी को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed