फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl who went to hotel with friend found dead, boy missing, footage deleted

Kanpur: दोस्त के साथ होटल गई युवती मिली मृत, युवक लापता, फुटेज डिलीट

Tue, 20 May 2025 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 11:57 AM IST
सार

Kanpur News: दोस्त के साथ होटल गई युवती के मृत मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से दोस्त फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Girl who went to hotel with friend found dead, boy missing, footage deleted
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजलगंज स्थित एक होटल में दोस्त के साथ गई युवती का शव सोमवार दोपहर कमरे में बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में शराब की बोतल, गांजा और सिगरेट बरामद हुए। युवक होटल से साढ़े तीन बजे ही रात को निकल गया था। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट हैं।काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर डबल पुलिया निवासी बिजली मिस्त्री की 25 वर्षीय इकलौती बेटी स्वरूपनगर के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करती थी।
विज्ञापन



फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि युवती की चकेरी थानाक्षेत्र के ओमपुरवा निवासी लालचंद के बेटे उत्कर्ष जायसवाल से दोस्ती थी। बताया कि रविवार रात युवक-युवती स्कूटी से फजलगंज चौराहे के पास स्थित होटल माउंटेन पहुंचे। यहां रात 8:40 बजे दोनों ने अपना-अपना आधार कार्ड देकर दूसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 107 बुक किया। देर रात 3:30 के आसपास उत्कर्ष कमरे से निकला।
विज्ञापन


रिसेप्शन पर होटल कर्मचारी के पूछने पर बताया कि मैडम बाद में आएंगी। सोमवार दोपहर जब चेकआउट करने के लिए युवती बाहर नहीं आई तो कर्मचारी कमरे पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज न आने पर पुलिस को सूचना दी। वीडियोग्राफी कराते हुए पुलिस ने होटल कर्मियों से दूसरी चाबी लेकर दरवाजा खुलवाया तो युवती का शव औंधे मुंह बेड पर पड़ा मिला। कमरे की तलाशी लेने के दौरान युवती के पास मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम के साथ कमरे में छानबीन के दौरान शराब की बोतल, गांजा और सिगरेट बरामद हुए। युवती के पिता व भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बताने से कुछ भी साफ मना कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल होटल मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed