फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur gas crisis  as complaints begin pouring in officials switch off their mobile phones

कानपुर गैस संकट: हेल्प डेस्क के नाम पर जनता से मजाक, शिकायतें शुरू तो अफसरों के मोबाइल बंद, ADM ने कही ये बात

Sun, 15 Mar 2026 07:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Mar 2026 07:16 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में गैस किल्लत के बीच एडीएम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर बंद मिलने से जनता में भारी रोष है। विभाग ने अब व्यक्तिगत नंबरों की जगह कंट्रोल रूम नंबर पर ही शिकायत दर्ज कराने का नया आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur gas crisis  as complaints begin pouring in officials switch off their mobile phones
दादा नगर स्थित ममता गैस एजेंसी गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत और एजेंसी संचालकों की मनमानी से परेशान जनता को राहत देने में जिला पूर्ति विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। हालात यह हैं कि रोज 20 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस के लिए बीते एक सप्ताह से सुबह से लेकर शाम तक एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। वहीं इनकी समस्याओं के निस्तारण में लगाए पूर्ति निरीक्षक और पूर्ति लिपिक फोन बंदकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन

अमेरिका, इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते जिले में एलपीजी गैस का संकट बढ़ गया है। इसको देखते हुए 11 मार्च को अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) की ओर से गैस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए तीन शिफ्ट में तीन टीमें गठित की गई थीं। एक टीम में दो-दो लोगों को तैनात किया था। सुबह सात बजे से रात्रि 11 बजे तक गैस संबंधित आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी तय की थी।

विज्ञापन

पूर्ति विभाग की ओर से जारी किए गए थे नंबर
इसके लिखित आदेश जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए थे ताकि लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। अगले दिन जैसे ही लोगों ने इन नंबरों पर शिकायत के लिए फोन करना शुरू किया तो अधिकांश नंबर या तो लगातार बंद मिले या फिर किसी ने फोन उठाने की जहमत ही नहीं उठाई। इधर पूर्ति विभाग की ओर से जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर ( 05122988763) और व्हाट्सएप नंबर (6394616122) भी औपचारिकता बनकर रह गए।

शिकायतें कंट्रोल रूम के नंबर पर ही दर्ज कराएं
कुछ शिकायतें सुनने के बाद निस्तारण के नाम पर खानापूरी करने से बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित रह गईं। शनिवार को शिकायतों और नाराजगी का दबाव बढ़ा तो अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) राजेश कुमार ने नया पत्र जारी करके कहा कि पहले जारी नंबर कंट्रोल रूम के नहीं बल्कि अधिकारियों के व्यक्तिगत नंबर थे। इसलिए शिकायतें कंट्रोल रूम के नंबर पर ही दर्ज कराई जाएं। उस पर लगातार लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed