फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gangster accused of fake drug business

Kanpur: नकली दवा का धंधा करने वालों पर लगा गैंगस्टर, पुलिस ने छह महीने पहले गिरोह का किया था पर्दाफाश

Mon, 02 Jan 2023 10:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
अमर उजाला, माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब इन सभी पर गैंगस्टर लगाया गया है। अब इनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

विज्ञापन
Kanpur Gangster accused of fake drug business
नकली दवा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

कानपुर  में नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह पर गोविंदनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गोरखपुर के प्रियांशु कुमार चौहान को गैंग का लीडर बनाया गया है। पुलिस ने कुल आठ आरोपियों पर कार्रवाई की है। अब पुलिस इस एक्ट के तहत इन आरोपियों की संपत्ति भी जब्त करेगी।

विज्ञापन


गोविंदनगर पुलिस ने 28 अप्रैल 2022 को दवा बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। जिसमें गोरखपुर के प्रियांशु कुमार चौहान, राजवीर, प्रेमशंकर चौहान व हरिशंकर चौहान के अलावा किदवईनगर के गौरव मिश्रा, बर्रा की सीमा सिंह, फरीदाबाद के ध्रुव अरोड़ा व लखनऊ निवासी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी अलग-अलग दवा कंपनियों का नाम इस्तेमाल कर नकली दवाइयां बाजार में बेचते हैं। हर साल करोड़ों रुपये इस अवैध धंधे से आरोपी कमाते थे। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों का कृत्य मानव जीवन को खतरे में डालने का है। इसलिए इसको बेहद गंभीरता से लिया गया। मामले में चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब इन सभी पर गैंगस्टर लगाया गया है। अब इनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियां जब्त की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed