फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraudsters stole 50 thousand rupees by inserting a steel plate in Union Bank ATM

Kanpur: यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर शातिरों ने उड़ाए 50 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

Kanpur News: यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर शातिरों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक मैनेजर ने शातिरों का फुटेज निकालकर गोविंदनगर थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
Kanpur: Fraudsters stole 50 thousand rupees by inserting a steel plate in Union Bank ATM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शातिरों ने दादानगर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में स्टील प्लेट फंसाकर बैंक के रुपये हड़प लिए। लोगों ने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की। रुपये तो नहीं निकले लेकिन खातों से कट गए। तीन खाता धारकों ने बैंक में शिकायत की। फुटेज देखे गए तो दो शातिर एटीएम के नीचे की सर्विस प्लेट खोलकर रुपये निकालते दिखे। इसके बाद मैनेजर ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दादानगर इलाके में गोल्डी मसाले की फैक्टरी के परिसर में यूनियन बैंक की दादानगर शाखा है। बैंक में ही एटीएम भी लगा हुआ है। शाखा प्रबधंक सौरभ द्विवेदी ने बताया कि बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ की जानकारी तब हुई जब बैंक के तीन खाताधारकों ने पैसे निकले बिना खाते से कट जाने की शिकायत की। शिकायतों की जांच के लिए जब तीन अप्रैल को एटीएम के पुराने फुटेज चेक कराए गए। दिखा कि 29 मार्च सुबह 11:20 बजे एक खाताधारक एटीएम से रुपये निकालने आया। उसने प्रक्रिया भी पूरी की, लेकिन रुपये बाहर नहीं आए। बीस मिनट बाद 11:40 पर करीब 25 साल का संदिग्ध युवक आया। उसने पहले मशीन से पैसा निकालने की ड्रामा किया फिर नीचे बैठकर मशीन का सर्विस प्लेट खोली और उसमें पड़े रुपये निकाल ले गया जो कि पहले वाले खाताधारक के थे। 23 और 25 मार्च की फुटेज देखने पर भी ऐसा ही मामला सामने आया। मैनेजर ने बताया आशंका है कि ये शातिर एटीएम के आस-पास मंडराते हैं और किसी के रुपये निकाल कर जाने के बाद पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

एटीएम की जांच में निकली स्टील प्लेट
शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम की जांच कराई गई तो उसके मशीन में रुपये निकलने वाली जगह पर स्टील की प्लेट फंसी थी। शातिर ने इसे मशीन की सर्विस प्लेट खोलकर फंसाया था। आशंका है कि उसने सर्विस प्लेट की चाभी बनवा ली हो तभी इतनी आसानी से रुपये उसे खोलकर रुपये निकाल लेता है। गोविंदनगर अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि मैनेजर ने शिकायत करने के साथ ही फुटेज उपलब्ध कराए हैं। शातिर की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed